muslim countries with most powerful defence: दुनिया के भू-राजनीतिक परिदृश्य में अमेरिका, रूस और चीन जैसी महाशक्तियां अक्सर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करती रहती हैं। लेकिन विश्व में कई ऐसे मुस्लिम-बहुल देश भी हैं, जिनकी सैन्य क्षमताएं कम नहीं आंकी जा सकतीं। इन देशों ने अपनी सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण सैन्य विकास किया है। अगर ये मुस्लिम देश साथ आ जाएं तो अमेरिका, रूस और चीन को कड़ा मुकाबला दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन मुस्लिम देशों और इनकी सैन्य ताकत के बारे में विस्तार से।
Virat Kohli Rahul Gandhi Tweet : विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए लगातार सुर्खियों में रहे हैं, खासकर जब टीम ने 3 जून को 18 सीज़न में पहली बार ट्रॉफी जीती। इस जीत पर विराट भावुक हो गए थे और मैदान पर उनके आंसू भी निकल आए थे। उन्होंने हमेशा RCB के लिए अपना बेस्ट दिया है और टीम के प्रति अपनी वफादारी को कभी कम नहीं होने दिया। लेकिन जब अगले दिन उनकी टीम बेंगलुरु में अपने लॉयल फैंस के साथ इस जीत का जश्न मनाने पहुंची तो वहां कुछ ऐसा हुआ जिसने पुरे देश को हिलाकर रख दिया। उस जश्न के दौरान भगदड़ हुई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।
Essay on Operation Sindoor: 22 अप्रैल 2025 का दिन, पहलगाम की शांत वादियों में चीख उठा। यह वो दिन था जब मानवता का खून बहाया गया, धर्म पूछकर कपड़े उतरवाए गए, और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। इस हमले में आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जिनमें कई नवविवाहित जोड़े भी शामिल थे। 26 बेगुनाह लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यह 2008 के मुंबई हमलों के बाद हमारे नागरिकों पर सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक था। आतंकवादियों ने इस बर्बरता को अंजाम देकर यह संदेश देने की कोशिश की थी कि वे भारत में अराजकता फैला सकते हैं, कि वे हमारे शांत पर्यटन स्थलों को भी रक्तपात से रंग सकते हैं। लेकिन उन्हें शायद यह नहीं पता था कि यह नया भारत है, जो अपने घावों को भरने के साथ-साथ बदला लेने की क्षमता भी रखता है, और अपने दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देता है।